अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डजन-मुद्देराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहल्द्वानी

(जाने आंकड़े) भारत बना सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश

दिल्ली।

भारत की जनसंख्या चीन से ज्यादा होने की संभावना जताई गई है। अनुमान है कि वर्ष 2022 के अंत तक भारत की आबादी 1.417 अरब तक पहुंच चुकी है। जनगणना पर केंद्रित एक स्वतंत्र संगठन वर्ल्ड पॉप्युलेशन रिव्यू (डब्ल्यूपीआर) ने यह दावा किया है।

डब्ल्यूपीआर के मुताबिक, चीन ने हाल में आधिकारिक रूप से बताया कि उसकी जनसंख्या 1.412 अरब है। इस आधार पर भारत की आबादी चीन से 50 लाख ज्यादा हो चुकी है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि भारत की आबादी इस साल के अंत तक चीन से ज्यादा होगी। रिसर्च प्लेटफॉर्म मैक्रोट्रेंड्स का भी अनुमान है कि भारत की आबादी 1.428 अरब हो चुकी है। बता दें कि भारत में 2021 में जनगणना होनी थी लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Earthquake in Uttarakhand: विशेषज्ञों ने चेताया, उत्‍तरकाशी में आ सकता है 7 रिक्टर स्केल से अधिक तीव्रता का भूकंप

2050 तक तेजी से बढ़ती रहेगी डब्ल्यूपीआर के मुताबिक, पहले के मुकाबले भारत की जनसंख्या वृद्धि धीमी हो चुकी है। फिर भी जनसंख्या कम से कम 2050 तक तेजी से बढ़ती रहेगी। इस बीच, चीन ने हाल में कहा कि उसकी जनसंख्या में 1960 के बाद पहली बार कमी दर्ज की गई है। 2022 में चीन की आबादी 8.5 लाख कम हो गई है। यह सब सख्त जनसंख्या नियंत्रण नीतियों के चलते हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ दून इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित कैरियर टाउन इंटर-स्कूल प्रतियोगिता को सम्बोधित करते मंत्री गणेश जोशी

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2022 से 2050 के बीच भारत समेत दुनिया के कम से कम आठ देशों में सबसे ज्यादा जनसंख्या बढ़ोतरी होगी। इन देशों में कांगो, मिस्र, इथियोपिया, नाइजीरिया, फिलीपींस, तंजानिया और पाकिस्तान भी शामिल हैं। मौजूदा समय में चीन और भारत के अलावा सबसे ज्यादा आबादी अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील, रूस, मैक्सिको और जापान में रहती है। अमेरिका की आबादी 33.19 करोड़ और जापान की 12.57 करोड़ है।