लोकगायिका माया उपाध्याय के गीतों में झूमा हल्दूचौड़

- लोकगायिका माया उपाध्याय के गीतों में झूमा हल्दूचौड़
लालकुआं न्यूज- हल्दूचौड़ ऑनलाइन संस्था के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय हल्दूचौड़ महोत्सव सीजन-6 में प्रसिद्ध लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपने विभिन्न गीतों को क्षेत्र वासियों के समक्ष शानदार ढंग से प्रस्तुत कर खूब वह वाही लूटी, कई घंटे चले उक्त कार्यक्रम में सैकड़ो छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे।
हल्दूचौड़ महोत्सव के दौरान अपनी प्रस्तुति देते हुए कुमाऊनी सिंगर माया उपाध्याय ने हाय ककड़ी झिलमा, छोरी लछिमा, आज का दिना, क्रीम पौडरा, चहा को होटला और अंखियों में सुरम सहित कई मनमोहक गीत गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता शंकर सिंह कोरंगा व नगर पंचायत लालकुआं के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह लोटनी ने कहा कि क्षेत्र व प्रदेश के सांस्कृतिक विकास के लिए इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए इससे प्रतिभागियों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है, और उनकी एक विशेष पहचान बनती है। उत्तराखंड डांसिंग स्टार प्रतियोगिता में अर्जुन डी विनर बने, जबकि करन एंड नितिन ने दूसरा व अनुष्का आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में शिवानी आर्या व पायल प्रथम, जबकि निशा आर्या व ऋतिका आर्या ने दूसरा तथा शीतल चौहान व उर्वशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के आयोजक संस्थाध्यक्ष मोहित जोशी ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में सूचना एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक दलों ने अपने गीत संगीत से कार्यक्रम में शमां बांध दिया। वीर महाराणा प्रताप थारू सांस्कृतिक समिति खटीमा के गायक बंटी राणा व रिंकू राणा ने उत्तराखंड की सांस्कृतिक छटा बिखेरी। कार्यक्रम का संचालन रिम्पी बिष्ट, पंकज गोस्वामी व नेहा बिष्ट ने किया। प्रतियोगिता की निर्णायक-डॉ पूनम मियांन, डॉ गीता पाण्डे, निहारिका जोशी व नीरज बिष्ट रहे।
कार्यक्रम में महिला समूह के स्वरोजगार के उत्पादों के स्टॉल भी लगाए गए है। यहां छात्र संघ अध्यक्ष कार्तिक रजवार, संस्था सचिव खजाना आर्या, हिमांशु बमेटा, देवेंद्र नैनवाल, भगत सिंह धारियाल, कन्हया भट्ट, अनुज सुयाल, हरेंद्र असगोला, सचिन फुलारा, पल्लवी बोरा, नेहा बोरा , गोलू यादव, प्रियंका सिजवाली व योगेश कुमार सहित तमाम लोग उपस्तिथ रहे।
