उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं- यहाँ नगर में सरेआम महिला ने युवक का फोड़ा सिर, पुलिस ने शुरू की जांच

लालकुआं न्यूज़– यहां नगर के वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर में निवास करने वाले युवक का सेंचुरी पेपर मिल गेट के ठीक सामने ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाली एक महिला एवं उसके पुत्र से विवाद हो गया, परिणाम स्वरूप उक्त युवक के सिर में गहरी चोट मार दी गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वही पीड़ित युवक ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देने के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में अपना उपचार कराया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेल-खेल में कुत्ते के गले का पट्टा मासूम के लिए बन गया मौत का फंदा, भाई को बचाने के लिए चीखती रही बहन, परिवार में मचा कोहराम।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर में रहने वाले सलमान अंसारी ने स्थानीय कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि वह सेंचुरी मिल में अपनी ड्यूटी पता करने गया था। इसी दौरान पेपर मिल के सामने ठेला लगाने वाली एक महिला एवं उसका पुत्र उसे बेवजह उलझ गए। उन्होंने उसके सिर में धारदार हथियार से प्रहार करके उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में अपना उपचार कराया और साथ ही कोतवाली में तहरीर देते हुए महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ बेटियों ने निभाया बेटे का फर्ज, दी पिता की चिता को मुखाग्नि, घाट में मौजूद लोगों की आंखें हुई नम यह देख

उधर आरोपी महिला द्वारा भी युवक पर अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, केंद्र के नए नियम हुए लागू, ये काम करना हुआ बहुत जरूरी