उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन – विकास विरोधी मानसिकता उजागर- विधायक

लालकुआं न्यूज़– विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट के
नेतृत्व में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस विधायकों का पुतला दहन किया। इस दौरान विधायक बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के दुर्व्यवहार के कारण विधानसभा का चार दिवसीय सत्र मात्र दो दिन में ही समाप्त करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कड़ाके की ठंड के लिए रहें तैयार! उत्तराखंड में 24 घंटे में बदलेगा मौसम का मिजाज

 

 

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस विधायकों के आचरण के चलते कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों और योजनाओं पर चर्चा नहीं हो सकी, जिससे प्रदेश की जनता प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि यह रवैया कांग्रेस की विकास विरोधी मानसिकता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नयना देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना, राष्ट्र की सुख-शांति की कामना

 

 

पुतला दहन कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, मंडल महामंत्री बॉबी संबल, राजकुमार सेतिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजय शर्मा, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, सभासद धन सिंह बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, जीवन कबडवाल, नारायण सिंह बिष्ट, उमेश तिवारी, पंकज सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घर में घुसकर तीन महिलाओं पर तेंदुए ने किया हमला, शोर मचाया तो जंगल की ओर भागा, तीनों घायल