उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ स्कूल कक्ष में शिक्षा मित्र का शव फंदे से लटका मिला, सुबह पहुंची मासूम बच्चों की नजर; पुलिस जांच में जुटी

टनकपुर (चंपावत)- प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत औपबंधिक शिक्षा मित्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे बच्चों ने शिक्षा मित्र को कक्षा के अंदर पंखे से लटका देखा, जिसके बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, चंपावत जिले के दूरस्थ तल्लापाल बिलौना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कठौल में तैनात 50 वर्षीय प्रताप सिंह बिष्ट (पुत्र स्व. लक्ष्मण सिंह) का शव गमछे के सहारे पंखे से लटका पाया गया। आशंका है कि घटना मंगलवार देर रात की है। कक्षा अंदर से बंद थी, इसलिए पुलिस और ग्रामीणों की मौजूदगी में मृतक के बड़े बेटे सुनील सिंह ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ काली नदी में कूदकर युवती ने दी जान, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, देखे वीडियो

 

 

जूनियर हाईस्कूल कठौल के शिक्षक पीयूष शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम उनकी प्रताप सिंह से बातचीत हुई थी और बातचीत के दौरान वह बिल्कुल सामान्य थे तथा किसी भी तरह के तनाव में नहीं लग रहे थे। प्रताप सिंह मूल रूप से बुड़म गांव के रहने वाले थे और स्कूल के कक्ष में ही रहते थे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक आज, नई MSME नीति सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा।

 

 

परिजनों के अनुसार मृतक की पत्नी भगवती देवी दो बेटों के साथ टनकपुर पंचायत घर के पास बने मकान में रहती हैं, जबकि उनका तीसरा बेटा कुछ वर्ष पहले अग्निवीर में भर्ती हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः 6 घंटे के बाद आखिरकार खत्म हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा MBPG छात्रसंघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया छत से उतरी

 

 

घटना की जानकारी मिलते ही रीठासाहिब थानाध्यक्ष लक्ष्मण जगवाण ने एएसआई भुवन पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए टनकपुर भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।