उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ घर में घुसकर तीन महिलाओं पर तेंदुए ने किया हमला, शोर मचाया तो जंगल की ओर भागा, तीनों घायल

पिथौरागढ़ के ग्राम सभा सलकोट में बुधवार सुबह एक तेंदुए ने घर में घुसकर तीन महिलाओं को घायल कर दिया। महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह लगभग 5:00 बजे तेंदुआ एक घर में घुस गया। तेंदुए के हमले में पदमा देवी उम्र 50 वर्ष पत्नी कृष्णा राम, कस्तूरा देवी उम्र 40 वर्ष पत्नी जीवन लाल और मीना देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी फकीर राम पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके के पहुंचे और लोगों ने शोर मचाया तो तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (दुःखद) यहाँ डेंगू से पीड़ित ओपन यूनिवर्सिटी के एसि प्रोफेसर की हुई मौत

 

सूचना मिलते ही भाजपा  प्रदेश कार्यकारणी सदस्य बिरेंद्र बोहरा ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डीएफओ से वार्ता कर मुआवजा देने की मांग की। तेंदुए के हमले की सूचना के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची। इस घटना से ग्रामीण डरे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम सख्त, छात्रसंघ चुनाव में लगा दिए पंप्लेटस, बैनर तो होगी कार्यवाही