उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिरा, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल

चमोली न्यूज़– हेलंग–उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। पावर हाउस के पास एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सीएम धामी के निर्देश पर एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स के लिए घायल वनकर्मियों को किया जा रहा है रवाना, देखे वीडियो

 

 

सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुँची। उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि हादसे के वक्त वाहन में कुल पांच लोग सवार थे। खाई की गहराई अधिक होने के कारण बचाव कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ अवैध मदरसा और नमाज स्थल ध्वस्त करने गई प्रशासन की टीम पर पथराव, प्रशासन द्वारा भारी विरोध के बीच ध्वस्त किया अवैध निर्माण, वीडियो

 

 

रेस्क्यू के बाद तीन घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योर्तिमठ भेजा गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। वहीं दो व्यक्तियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान और हादसे के सटीक कारणों की जानकारी मिलना बाकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ रंगरलिया मनाते रंगे हाथ होटल में पकड़ा

 

 

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में कई मोड़ खतरनाक हैं और यहाँ पूर्व में भी हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने मार्ग पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।