उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन क्षेत्रवासियों ने धूमधाम से मनाया,

लालकुआं न्यूज़– हल्दूचौड़, लालकुआं और बिन्दुखत्ता गौलापार सहित पूरी विद्यानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर सेवा और उत्सव का अनूठा संगम देखने को मिला, अंत में कुष्ठ आश्रम मोतीनगर में देर विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने अपना जन्मदिन मनाया और रात्रि भोज भी वही किया।

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। दिनभर पूरे क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक और जनसेवा से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ, जिनमें भारी संख्या में स्थानीय लोगों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

इस अवसर पर लालकुआं क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर, ब्लड डोनेशन कैंप और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विधायक की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना के लिए लालकुआं मंडल द्वारा अवंतिका मंदिर में विशेष हवन का आयोजन किया गया तथा मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ लिव इन में रह रहे प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बेहरमी से की हत्या, हत्या के बाद सूटकेस में शव को रखकर जंगल में ऐसे लगाया ठिकाने

 

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने अपना जन्मदिन एवरग्रीन स्कूल में बच्चों के बीच केक काटकर मनाया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया और कहा कि “बच्चे ही देश का भविष्य हैं, इनका स्वस्थ और शिक्षित रहना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में विधायक बिष्ट ने लालकुआं आंगनबाड़ी केंद्रों में भी छोटे बच्चों के साथ केक काट कर जन्मदिन मनाया तथा फल और चॉकलेट भी वितरित की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में धारा 144 लागू है….. पड़े पूरी खबर

 

हल्दूचौड़ मंडल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को उत्सवमय बना दिया। इसके साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम में विधायक ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे और जनता की सेवा ही उनका सर्वोच्च धर्म है।आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 300 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया, जबकि 97 यूनिट रक्तदान कर क्षेत्रवासियों ने मानवता की मिसाल पेश की।

 

 

विधायक डॉ. बिष्ट ने दिनभर विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी चंद्रिका बिष्ट भी साथ रहीं। पूरे दिन कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डॉ मोहन सिंह बिष्ट जिंदाबाद के नारों से वातावरण गुंजायमान रखा। जन्मदिन के अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग न्यूज़) - एक बार फिर देश के 11 राज्यों में बड़ा कोरोना, रहे सावधान!

 

इस मौके पर हल्दूचौड़ मंडल अध्यक्ष विजय रोहित दुम्का, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश खुल्बे, ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी, अशोक पढ़ालनी, विनोद भट्ट, लालकुआं मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, महामंत्री बॉबी संबल, राजकुमार सेतिया, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा, संजीव शर्मा, विकास गुप्ता, हरीश नैनवाल, निशा जोशी, चंद्रकला खाती, मुन्नी जीना, कांति कनवाल, हेमा राणा, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।