उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

लालकुआँ- ( दुःखद) सीपीपी लालकुआं की सबसे बड़ी यूनियन के अध्यक्ष का हुआ निधन, सुशीला तिवारी में ली आखरी सांस,

लालकुआं न्यूज़- सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल के दिग्गज श्रमिक नेता एवं वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष देवकीनंदन सुयाल को ब्रेन हेमरेज होने के चलते गंभीर हालत में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं देर शाम देवकीनंदन सुयाल को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हल्दूचौड़ के गंगापुर कबडाल निवासी एवं सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष डीएन सुयाल उम्र 69 वर्ष का दो दिन पूर्व अचानक स्वास्थ्य खराब हुआ, जिन्हें पहले हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले गए, उसके बाद राममूर्ति बरेली और वहां से दिल्ली के मैक्स अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया, जहां उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया है। उसके बाद देर शाम उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में एडमिट कराया था। जहां उन्होंने आखिरी सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बीमार और कमजोर घोड़ा-खच्चरों का संचालन करने पर अब होगी FIR दर्ज।

विदित रहे कि देवकीनंदन सुयाल सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल की सबसे बड़ी यूनियन वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष हैं, साथ ही उनका संघर्षशील एवं कर्मठ व्यक्तित्व होने के चलते वह पिछले 50 वर्षों से तराई भाबर के विभिन्न आंदोलनों एवं सेंचुरी पेपर मिल के श्रमिक हितों की लड़ाई में सदैव सबसे अधिक चर्चाओं में रहे हैं, उनकी पत्नी अलका सुयाल भी बरेली रोड से जिला पंचायत सदस्य रही है।

यह भी पढ़ें 👉  (एलबीएस छात्र संघ चुनाव अपडेट) यह बने निर्विरोध सांस्कृतिक सचिव, देखें पूरी खबर-

डीएन सुयाल ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ा तथा वह इंटक के उत्तराखंड प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं। क्षेत्र के तमाम जागरूक लोगों एवं सेंचुरी पेपर मिल से जुड़े तमाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों में शौक की लहर।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ करनाल-हरियाणा के युवकों ने डीआईटी के सामने से लड़के का किया अपहरण, पुलिस ने 15 मिनट में किया आरोपियों को गिरफ्तार, देखे वीडियो