उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं के वरिष्ठ समाजसेवी महेश जोशी का संदिग्ध हालात में निधन, जेब से मिला सुसाइड नोट

लालकुआं न्यूज़- क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी एवं प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वाले महेश जोशी (54 वर्ष) का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन किया था, जिसके चलते उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इस खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ शावक के साथ चहल कदमी करता दिखा गुलदार, खेतों में काम कर रहीं महिलाओं में मचा हड़कंप, क्षेत्र में डर का माहौल।

 

 

महेश जोशी बबूर गुमटी निवासी थे और क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे। वह अपने पीछे दो पुत्र और दो पुत्रियों समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

 

 

सूत्रों के मुताबिक गत दिवस लालकुआं तहसील के समीप वह अर्ध बेहोशी की हालत में दिखाई दिए, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पहले उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय और बाद में भोजीपुरा स्थित राममूर्ति चिकित्सालय रेफर किया गया। जहां उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (मॉ नन्दा सुनन्दा महोत्सव) मूर्ति विसर्जन शोभा यात्रा के दौरान कल शहर में रहेगा यातायात डायवर्जन

 

 

ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी ने बताया कि महेश जोशी की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत का जिम्मेदार कुछ लोगों को ठहराया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं को बड़ी सौगात: हल्द्वानी–हरिद्वार एलिवेटेड रोड को मिली मंजूरी, लालकुआं बाईपास की DPR प्रक्रिया शुरू

 

 

सूचना के मुताबिक शव का बरेली में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव उनके आवास पर लाया जाएगा।