उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- नशे में डंपर दौड़ा रहा था चालक, पुलिस ने दबोचा; वाहन सीज, आरोपी गिरफ्तार

लालकुआं न्यूज़-नैनीताल जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत लालकुआं पुलिस ने नशे में डंपर चला रहे चालक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक डंपर चालक को अत्यधिक नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पकड़ा। चालक हाईवे पर डंपर को आड़ा-तिरछा चला रहा था, जिससे सड़क पर हादसे का खतरा बना हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इन IPS अधिकारियों के हुए तबादले

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिलेभर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और सीओ लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

 

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार 27 मई 2026 को हल्दूचौड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या UK04CC2262 के डंपर चालक राजेंद्र पाल पुत्र बाबूलाल निवासी माधव टांडा, पूरनपुर, पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) को रोककर जांच की गई। जांच में चालक अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ RTE दाखिलों में गड़बड़ी के आरोप, ग्राम प्रधान समेत कई मामलों ने खड़े किए सवाल

 

पुलिस ने बताया कि चालक सार्वजनिक मार्ग पर लापरवाही और नशे की हालत में वाहन चलाकर लोगों की जान जोखिम में डाल रहा था। इस पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185/207 के तहत कार्रवाई करते हुए डंपर को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ कुत्तों के आतंक पर हाई कोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में नगर पालिका, पंजीकरण व लाइसेंस न होने पर होगी अब ये कार्यवाही

 

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, प्रभारी चौकी हल्दूचौड़ और कांस्टेबल कुबेर सिंह शामिल रहे।

 

पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि नशे में वाहन चलाना जानलेवा साबित हो सकता है। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।