उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- यहाँ 10 वीं में फेल होने से छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम, इलाज के दौरान अस्पताल में हुई मौत

लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता निवासी एक छात्रा हाईस्कूल में फेल हो गई। फेल होने के बाद वह अवसाद में आ गई। उसने बुधवार को संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ गटक लिया। वही आनन फानन में उसे सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नगर पंचायत लालकुआं ने चलाया आवारा कुत्तों को पकड़कर बधिया सेंटर भेजने का अभियान, पहले दिन 19 कुत्ते किए रेस्क्यू

 

मेडिकल चौकी इंचार्ज प्रवीण तेवतिया ने बताया कि संजय नगर बिन्दुखत्ता निवासी शानू आर्या उम्र 16 वर्ष हाईस्कूल की छात्रा थी। कहा कि 30 अप्रैल को उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट आया। रिजल्ट में वह फेल हो गई। इस कारण उसने बुधवार की शाम करीब छह बजे विषैला पदार्थ निगल लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भगवानपुर निवासी सुरेश चन्द्र तिवारी लापता, परिजनों की बढ़ी चिंता

 

छात्रा की तबियत बिगड़ने पर उसके परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत हो गई। वही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर काठगोदाम पुलिस का शिकंजा: 08 चालक गिरफ्तार, 08 वाहन सीज