उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां प्रेम प्रसंग के शक में खौफनाक वारदात: भाई ने पड़ोसी युवक और बहन को मारी गोली, दोनों की मौत

हरिद्वार न्यूज़- हरिद्वार जिले के झबरेड़ी कला गांव में शनिवार सुबह प्रेम प्रसंग के शक को लेकर सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोप है कि अमन नाम के युवक ने पहले अपने पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज को गोली मार दी। इसके बाद घर पहुंचकर अपनी बहन रूपा को भी गोली मार दी। दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

पुलिस के मुताबिक, अमन को अपनी बहन रूपा और पड़ोस में रहने वाले सूरज उर्फ मुन्ना के बीच प्रेम प्रसंग का शक था। इसी बात को लेकर करीब एक साल पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था। हालांकि, उस समय मामला शांत हो गया था। शनिवार सुबह पुरानी रंजिश और इसी शक को लेकर विवाद दोबारा भड़कने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में तांत्रिक क्रिया की आड़ में 11 वर्षीय मासूम की हत्या! छह दिन बाद सिर और हाथ बरामद, पड़ोसी युवक हिरासत में

 

 

पड़ोसी युवक को गोली मारने के बाद घर पहुंचा आरोपी

आरोप है कि शनिवार सुबह अमन तमंचा लेकर पड़ोस में रहने वाले युवक के घर पहुंचा और उस पर गोली चला दी। गोली लगने से मुन्ना उर्फ सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसकी मौत हो गई।

 

 

इसके बाद आरोपी अपने घर पहुंचा और अपनी बहन रूपा को भी गोली मार दी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एक के बाद एक हुई दो गोलीबारी की घटनाओं से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  GOVT JOB- पोस्ट ऑफिस में निकली बम्पर भर्ती, 10वीं पास युवाओं के लिए मौका, इस तारीख तक करे आवेदन।

 

 

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात

दो लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

 

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि शनिवार सुबह घटना की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में प्रेम प्रसंग के शक से जुड़ा विवाद सामने आया है। आरोपी अमन पर अपनी बहन और पड़ोस में रहने वाले युवक को गोली मारने का आरोप है। दोनों की मौत हो चुकी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा PMAY पुनर्वास में बड़ा फर्जीवाड़ा: बाहर के किराएदारों समेत सैकड़ों आवेदन रद्द होने की कगार पर

 

 

पुलिस वारदात में इस्तेमाल तमंचे के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की परिस्थितियों को भी खंगाला जा रहा है।