उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में कल आफत की बारिश का अलर्ट! 26 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने किया सतर्क

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 सितंबर को प्रदेश में अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही कई इलाकों में गरज-चमक और आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।

 

 

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 26 सितंबर को उत्तराखंड में बारिश का असर काफी ज्यादा रह सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम बिगड़ने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जरूरी होने पर ही यात्रा करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देश में लागू हुआ सीएए, मोदी सरकार का बड़ा ऐलान, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना

 

 

मौसम विभाग के अनुसार 27 सितंबर को भी प्रदेश में बहुत भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं 28 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद 29 सितंबर से प्रदेश के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस में बीएड की 26 सीटों पर प्रवेश पंजीकरण शुरू

 

 

26 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के लिए रेड अलर्ट की जानकारी सामने आई है, जबकि देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में ऑरेंज अलर्ट बताया गया है।

 

 

बारिश के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और सड़क बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है। नदियों और बरसाती नालों के आसपास रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है। मौसम खराब होने की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन की ओर से जारी स्थानीय एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- प्रशासन और नगर निगम द्वारा बाजारों से अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की, इस दौरान कई व्यापारियों का तत्काल सामान भी किया जप्त

 

 

वहीं, चारधाम क्षेत्रों में भी 26 सितंबर को भारी बारिश, गरज-चमक, बिजली और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। IMD के चारधाम पूर्वानुमान में कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।