उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में बड़ा हादसा टला: बस-बाइक की भीषण टक्कर के बाद लगी आग, यात्री सुरक्षित

हल्द्वानी न्यूज़– शहर के लामाचौड़ चौराहे के पास रविवार देर शाम एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक निजी बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बाइक बस के नीचे जा घुसी और उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बस के अगले हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बस के फ्रंट हिस्से में फंस गई और तुरंत स्पार्किंग के साथ आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग ने बाइक के साथ-साथ बस को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ गलत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में आगे चल रही बाइक और स्कूटी से टकराकर पलटी कार, आठ घायल

 

🚨 समय रहते खाली कराई गई बस, टला बड़ा हादसा
गनीमत रही कि बस में सवार यात्रियों को समय रहते नीचे उतार लिया गया। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। वहीं बाइक सवार भी मौके से समय रहते दूर हट गया, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: होटलकर्मी की सड़क हादसे में मौत, स्कूटी सवार गार्ड भी घायल

 

🚒 फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही मुखानी थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस का अगला हिस्सा और बाइक काफी हद तक जल चुके थे।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग- यहाँ केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवती की हुई दर्दनाक मौत, एक घायल।

 

⚠️ चौराहे पर मची भगदड़
बीच चौराहे पर धू-धू कर जलती बस और बाइक को देख आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी, जिससे स्थिति को समय रहते नियंत्रण में लाया जा सका।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।