उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में पनचक्की दुर्घटना पर बड़ी कार्यवाही: ट्रैफिक इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, एसएसपी के सख्त निर्देश

हल्द्वानी न्यूज़- पनचक्की क्षेत्र में हुई दुर्घटना के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मंजूनाथ टीसी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए यातायात व्यवस्था में लापरवाही पाए जाने पर ट्रैफिक इंस्पेक्टर हल्द्वानी महेश चंद्रा को लाइन हाजिर कर दिया है।

 

प्राथमिक जांच में सामने आया कि निर्धारित ट्रैफिक प्लान के अनुरूप यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और भारी वाहनों की ‘नो एंट्री’ व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू करने में गंभीर चूक हुई। इसी लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: एक ही परिवार के 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

 

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट कहा कि यातायात व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा पुलिस की पहली प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं होगी।

 

उन्होंने पनचक्की दुर्घटना प्रकरण की विस्तृत जांच एसपी सिटी हल्द्वानी को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे भी आवश्यक विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - राज्य कैबिनेट की बैठक हुई स्थगित, अब इस तारीख को होगी कैबिनेट की बैठक

 

एसएसपी ने सभी यातायात अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि शहर में ट्रैफिक प्लान का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से भारी वाहनों की आवाजाही पर निर्धारित समय में पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई को यातायात व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही तय करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- उत्तराखंड परिवहन निगम ने ओला, उबर, रैपिडो व बला-बला को जारी किया नोटिस, कहा- 'यात्रियों को सफर नहीं करने दिया जाएगा', जाने वजह

 

 

फिलहाल पूरे मामले में विभागीय जांच जारी है और पुलिस प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यदि जांच में अन्य किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।