उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड के 5 जिलों में अगले 15 घंटे भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राज्य के पांच जिलों में अगले 15 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में कई स्थानों पर तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। कुछ इलाकों में अत्यधिक तीव्र वर्षा का दौर भी देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बेरोजगारी और नशे के डर से जेल नहीं छोड़ना चाह रहे बंदी

 

 

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी जिले के पुरोला, बड़कोट और गंगोत्री, रुद्रप्रयाग के केदारनाथ और सोनप्रयाग, चमोली के बदरीनाथ, थराली और नंदा देवी पर्वत क्षेत्र, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, बेरीनाग, गंगोलीहाट और डीडीहाट तथा ऊधमसिंह नगर के जसपुर, रुद्रपुर और खटीमा सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम का असर अधिक रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस जिले में सुबह-सुबह महसूस हुए भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.4 तीव्रता, कोई नुकसान नहीं

 

 

भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कें अवरुद्ध होने और नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। वहीं मैदानी क्षेत्रों में जलभराव और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सामान खाली कर लौट रहा ट्रक गिरा गहरी खाई, चालक की मौके पर हुई मौत।

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने भी संबंधित जिलों में सतर्कता बरतने और आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं।