अंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डजन-मुद्देराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्यहल्द्वानी

सैनिक कल्याण मंत्री पहुँचे बिंदुखत्ता, शहीदों को दी श्रद्धांजलि, तेल पिराई, पाश्ता एवं माईक्रोनी मशीनों का किया उद्घाटन

लालकुआं।

उत्तराखंड के कृषि एवं कृषक कल्याण सैनिक एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने शहीद स्मारक पर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ बिंदुखत्ता में पूर्व सैनिक द्वारा लगाए गए लघु उद्योग का विधिवत शुभारंभ किया, तथा सैनिक मिलन केंद्र की अविलंब स्थापना कराने के साथ-साथ बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए कार्य करने का आश्वासन दिया।


काररोड बिन्दुखत्ता में पूर्व सैनिक सूबेदार रणजीत सिंह गड़िया द्वारा स्वरोजगार योजना के तहत तेल पिराई, पाश्ता एवं माईक्रोनी मशीनों का उद्घाटन करते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड में स्वरोजगार की अपार संभावनाएं हैं, इससे स्वयं तो व्यक्ति रोजगार करता ही है साथ में अन्य कई लोगों को भी रोजगार से जोड़ सकता है। उन्होंने पूर्व सैनिक द्वारा बिंदुखत्ता में खोले गए लघु उद्योग की सराहना कर अन्य पूर्व सैनिकों से उक्त स्वरोजगार योजना का लाभ उठाते हुए उक्त पूर्व सैनिक से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षा देने गई छात्रा से दुष्कर्म, केस दर्ज

मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार ने स्वयं सहायता समूह का प्रत्येक गांव और कस्बों में गठन करते हुए मातृशक्ति को रोजगार से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया है, जिसके चलते आज महिलाएं स्वावलंबी बन रही है, तथा तेजी से अन्य महिलाओं को भी अपने साथ जोड़ रही हैं। इस मौके पर उन्होंने उद्यान और कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की क्षेत्रवासियों को जानकारी दी, तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता के समक्ष साझा करें। इस अवसर पर उन्होंने बिंदुखत्ता क्षेत्र में अस्थाई कृषि कार्यालय खोलने के भी अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभिलंब शहीद स्मारक के समीप सैनिक मिलन केंद्र की स्थापना होगी, जिसका क्षेत्र के पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों को अत्यधिक लाभ मिलेगा, साथ ही जल्द ही बिंदुखत्ता क्षेत्र में सीएसडी कैंटीन खोलने और बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा देने के लिए महत्वपूर्ण कार्य करने का भी क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने कल इन जिलों के लिए येलो अलर्ट किया जारी

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व सैनिक संगठन को 1 लाख रुपए की सौगात देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता भरत नेगी ने किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एमडीडीए के अधिकारियों के साथ की बैठक, मसूरी में वेंडिंग जोन और पार्किंग निर्माण के दिए निर्देश।

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, लक्ष्मण सिंह खाती, मनोज जोशी, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, दीपक जोशी, रामसिंह पपोला, कुंदन चुफाल, चंचल सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह कफोला, शंकर सिंह चुफाल, इंद्र सिंह पनेरी, प्रकाश चंद्र मिश्रा, हरीश रजवार, गोविंद फुलारा, खंड विकास अधिकारी निर्मला जोशी और देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक मौजूद रहे।