उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ आठ दिन बाद लापता होटल कर्मी का शव भीमताल झील में मिला, ऐसे हुई शिनाख्त

भीमताल तल्लीताल स्थित ठंडी सड़क किनारे भीमताल झील में सोमवार की शाम चार बजे लापता चल रहे एक होटल कर्मी का शव मिला। स्थानीय लोगों ने झील में शव दिखाई देने की सूचना भीमताल पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह लोटनी ने बीजेपी और कांग्रेस को दी पटकनी

मृतक के जेब में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान घनश्याम उम्र 38 वर्ष निवासी रवाईखाल बागेश्वर के रूप में हुई है। मृतक भीमताल के एक होटल में काम करता था, जो चार मार्च से लापता चल रहा था। होटल स्टाफ की ओर से भीमताल थाने में घनश्याम के लापता होने की गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नकाबपोश बदमाशों ने सेवानिवृत्त शिक्षक के घर पर छह राउंड की फायरिंग, मचा हड़कंप

थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मृतक के परिजनों को सूचना दी है। उन्होंने बताया कि मृतक भीमताल के होटल में काम करता था जो 4 मार्च से लापता था जिसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ दो बच्चों के बाप ने दी जान, वीडियो बनाकर लगाये आरोप, जानिए पूरा मामला........