उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ भूस्खलन के बाद पलभर में जमींदोज हुआ दो मंजिला भवन, देखे वीडियो

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल जिले के चार्टन लॉज अवागढ़ कंपाउंड में हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी की तरह शनिवार दोपहर भूस्खलन से दो मंजिला भवन पलभर में जमींदोज हो गया। इस भवन की चपेट में आने से दो अन्य भवन भी क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव 2024- बसपा ने हरिद्वार सीट से इन्हें बनाया प्रत्याशी

वही भूस्खलन के बाद 12 से ज्यादा मकान खतरे की जद में आ गए हैं। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है और आसपास के घरों को खाली करा दिया है। मौके पर बचाव कार्य भी शुरू कर दिए गए था।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ शिकार का पीछा करते हुए सरकारी अस्पताल में घुस आया गुलदार

शनिवार तड़के तीन बजे मल्लीताल अवागढ़ कंपाउंड क्षेत्र में हल्का भूस्खलन हो रहा था। इसी दौरान 30 साल पहले बनी सुरक्षा दीवार अचानक गिर गई। दीवार के गिरते ही भूस्खलन तेज होने लगा। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को सूचना दी। कुछ देर बाद क्षेत्र में स्थित रास्ते व घरों में दरारें उभरने लगी तो लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में बने मकानों को खाली कराना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कैबिनेट मंत्री के सामने युवक की धुनाई, युवक का वीडियो हो रहा वायरल, जाने पूरा मामला।