उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ होटल के कमरे में महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी।

नैनीताल न्यूज़- नैनीताल में हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला की शिनाख्त मुरादाबाद निवासी ईरम उम्र 32 वर्ष पत्नी गुलजार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ नकली नोट के साथ दो युवकों को पुलिस ने टांडा तिराहे पर किया गिरफ्तार, पुलिस ने किये 23 लाख रुपए के नकली नोट जप्त, पढ़े पूरी खबर।

वही बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ सोमवार से होटल में रुकी हुई थी। गुलजार दोपहर में होटल कर्मियों से पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने व दवा लाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह होटल के कमरे में वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) यहां एक बार फिर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की गरजी JCB, अब भू माफिया भी रडार पर

काफी देर तक जब महिला ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वही घटना की सूचना मिलते ही सीओ नैनीताल विभा दीक्षित व तल्लीताल के थानाध्यक्ष मौके पहुंचे और सब को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुंआ में प्रमुख वन संरक्षक ने किया जन स्वास्थ्य वाटिका का विधिवत लोकोपण