उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- इंतजार खत्म, नैनीताल में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, खिले पर्यटकों के चेहरे, सफेद हुई नैना पीक

नैनीताल न्यूज़- लंबे इंतजार के बाद सरोवर नगरी की सबसे ऊंची नयना पीक की चोटी में मौसम के पहले हिमपात का नजारा देखने को मिला। नगर के अन्य क्षेत्रों में बीती आधी रात से शुरू हुई बारिश का क्रम उर्वरत जारी है। मौसम में आए बदलाव से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम के बदले मिजाज से पर्यटन कारोबार का सूखा खत्म होने की उम्मीद है।

नयना पीक में एक इंच हिमपात हुआ है और अधिक हिमपात के आसार बने हुए हैं। इधर नगर के अन्य क्षेत्रों में रात 12 बजे से बारिश शुरू हो गई थी, जो अपराह्न 11 बजे तक जारी है। करीब दो माह बाद बारिश का सूखा खत्म हुआ है। साथ ही हिमपात की मुराद भी पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज वृषभ, सिंह और मकर राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

नयना पीक में एक इंच हिमपात हुआ है और अधिक हिमपात के आसार बने हुए हैं। इधर नगर के अन्य क्षेत्रों में रात 12 बजे से बारिश शुरू हो गई थी, जो अपराह्न 11 बजे तक जारी है। करीब दो माह बाद बारिश का सूखा खत्म हुआ है। साथ ही हिमपात की मुराद भी पूरी हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, शिनाख्त के प्रयास जारी

मौसम का मिजाज इसी तरह का बना रहा तो नगर के निचले क्षेत्रों में भी हिमपात की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इधर नगर के अंतिम छोर किलबरी में भी हल्का हिमपात होने की खबर है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आया है। इसके दो दिन तक सक्रिय रहने की संभावना है। जिस कारण नगर में हिमपात के आसार बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो बच्चों समेत छह लोगों की मौत

बारिश के चलते नगर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसका सामान्य जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हुए हैं। जी आई सी विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 9 व न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता अधिकतम 95 व न्यूनतम 70 प्रतिशत बनी हुई है।