उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- वीकेंड में नैनीताल, भीमताल, कैची धाम जाने वाले देख ले एक बार वीकेंड यातायात प्लान

वीकेंड यातायात प्लान दिनांक- 25/26.05.2024 (शनिवार / रविवार) शहर हल्द्वानी, जनपद-नैनीताल

 

1- शहर हल्द्वानी से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम व अल्मोड़ा की ओर जाने वाले समस्त पर्यटकों, आमजनमानस एवं वाहन चालकों हेतु निम्न यातायात प्लान प्रभावी रहेगा।

 

2- बरेली रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन तीनपानी तिराहे से डायवर्ट होकर गोला बाईपास होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: स्कूल से लौट रही छात्राओं से बेकरी कर्मचारियों ने की छेड़छाड़, दो गिरफ्तार, एक फरार — लोगों ने किया हंगामा, बेकरी सील करने की मांग

 

3- रामपुर रोड से आने वाले वाहन जिनको नैनीताल जाना है, पंचायतघर तिराहे से डायवर्ट होकर आर०टी०ओ० रोड से हनुमान मन्दिर होते हुए कालाढूंगी बाईपास रोड से बाया कालाढूंगी नैनीताल में प्रवेश करेंगे व भीमताल, भवाली, कैंची धाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन शीतल होटल तिराहे से डायवर्ट होकर तीनपानी बाईपास तिराहे से गोला बाईपास रोड होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

 

4- कालाढूंगी रोड से नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर जाने वाले वाहन ऊँचापुल/लालडॉट तिराहे से डायवर्ट होकर हाईडिल गेट, कॉलटैक्स तिराहा होते हुए नारीमन तिराहे से अपने गन्तब्य को जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सेल्फी बनी फिर एक बार मौत का कारण, आखिरकार कब समझेंगे लोग।

 

5- वीकेंड के दौरान शनिवार व रविवार को यात्रा रूट में भारी वाहनों का प्रवेश प्रातः 10:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा। यातायात का दबाव अधिक रहने पर आवश्यकतानुसार समय
बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में स्टोन क्रेशर के सामने स्कूल को जा रहे हैं बच्चे को ट्रक ने कुचला, हुई मौत, आक्रोशित महिलाओं ने शुरू किया धरना, मनाने में जुटा प्रशासन

अतः समस्त पर्यटकों/आम जनमानस एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे शहर  हल्द्वानी के वीकेण्ड रूट प्लान का अनुसरण कर नैनीताल, भीमताल, भवाली, कैंचीधाम, अल्मोड़ा की ओर यात्रा करने का कष्ट करें।

 

नोट- यात्रा रूट में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने पर बरेली रोड, रामपुर रोड व कालाढूंगी आने वाले पर्यटक वाहनों को गोलापार स्टेडियम में पार्क किया जायेगा, वहाँ से शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश करेंगे।