उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल (ब्रेकिंग न्यूज़) यहाँ जंगल में घास लेने जा रही महिला को हाथी ने पटका, महिला की मौके पर हुई मौत।

रामनगर न्यूज़- यहाँ नैनीताल जिले के रामनगर के टेढ़ा गांव में एक महिला को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला अपने घर से जंगल की ओर घास लेने जा रही थी। इस हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, प्रत्येक जिले में खुलेंगे स्वरोजगार केंद्र और ई-लाइब्रेरी की भी सुविधा होगी उपलब्ध

जानकारी के अनुसार टेढ़ा गांव निवासी अनीता देवी पत्नी जसपाल शाम करीब साढ़े चार बजे जंगल की ओर जा रही थी, कि तभी वहां अचानक हाथी आ गया और महिला को दौड़ा दिया। महिला इससे पहले भाग पाती तब तक हाथी ने उसे पटक दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  जीजीआईसी दौलिया में कैरियर काउंसलिंग का आयोजन