उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल- यहाँ हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी बाइक, एक होमगार्ड की मौत, दूसरा घायल

यहाँ हल्द्वानी से वापस खनस्यू को लौट रहे होमगार्ड की बाइक गुरुवार की देर शाम अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक के खाई में गिरने से एक होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी होमगार्ड घायल हो गया। घायल को हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार खनस्यू थानाध्यक्ष भुवन सिंह राणा ने बताया कि गुरुवार की देर शाम दीपक पनेरू उम्र 35 वर्ष पुत्र त्रिलोचन पनेरू निवासी डालकन्या खनस्यू और मदन चंद्र बहुगुणा उम्र 26 वर्ष पुत्र उर्बादत्त बहुगुणा निवासी करायल खनस्यू अपनी बाइक से हल्द्वानी से वापस अपने घर ओखलकांडा को लौट रहे थे। खनस्यू से पहले बसौतिया पुल के पास बाइक के अनियंत्रित होने से बाइक खाई में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी।

वही स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से  गहरी खाई में गिरे दीपक पनेरू और सड़क पर गिरे मदन चंद्र बहुगुणा को घायल अवस्था में ओखलकांडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दीपक पनेरू को मृत घोषित किया। वहीं मदन को गंभीर चोट के चलते हल्द्वानी एसटीएच में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – (बड़ी खबर) बनभूलपुरा बवाल के बाद पैरामिलिट्री फोर्स ने संभाल मोर्चा, मुख्य सचिव कर रही ग्राउंड में निरीक्षण

वही थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों होमगार्ड के जवान है। मृतक खनस्यू थाने में तैनात था। घटना की सूचना लगते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ तेज रफ्तार स्काॅर्पियो की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चालक वाहन खड़ा कर मौके से भाग