उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- जिले में लगातार भारी बारिश से बढ़ा नदी-नालों का जलस्तर, नैनीताल पुलिस ने की सतर्क रहने की अपील

जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के चलते विभिन्न नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रशासन और पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवखड़ी नाला, भाखड़ा नदी (लामाचौड़), रकसिया नाला (दमुवाढूंगा), कलसिया नाला एवं शेरनाला (चोरगलिया) का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में खतरे की स्थिति बनी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस में वार्षिकोत्सव का आयोजन

 

 

ऐसे में नैनीताल पुलिस लगातार अनाउंसमेंट के जरिये लोगों को जागरूक कर रही है ताकि स्थानीय जनता समय-समय पर सचेत हो सके और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- बनभूलपुरा में नैनीताल पुलिस का सख्त सत्यापन अभियान: 1100 लोगों का सत्यापन, 33 पर कार्रवाई, ₹21,750 जुर्माना वसूला

 

 

📞 आपात स्थिति में नागरिक 112 (आपातकालीन सेवा) या 9411112979 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

 

 

नैनीताल पुलिस ने अपील की है कि सभी नागरिक नदी-नालों के आस-पास न जाएं और अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। पुलिस ने कहा है कि प्रशासन हर समय अलर्ट पर है और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में दिनदहाड़े दबंगों का तांडव, युवक को सड़क पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा; वायरल वीडियो के बाद हरकत में आई पुलिस