उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ गधेरे के बहाव में बहे वन दरोगा, SDRF ने रातभर रेस्क्यू कर निकाला शव

नैनीताल न्यूज़- जिले के बेतालघाट क्षेत्र में डोलकोट गधेरे के उफान ने बुधवार रात एक वन दरोगा की जान ले ली। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम करीब 8.30 बजे बाइक से गुजर रहे वन दरोगा देवेंद्र सिंह बिष्ट गधेरे के तेज बहाव में बह गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत बूथ संख्या 51 में व्यापारियों एवं विशिष्ट लोगों से की मुलाकात।

 

 

सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब देर रात 2 बजे टीम ने शव को गधेरे से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूल जाते समय स्कूटी से गिरी मासूम को ट्राले ने कुचला...

 

 

पुलिस ने देवेंद्र को अचेत अवस्था में तुरंत गरमपानी सीएचसी पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद खैरना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  ग्राफ़िक एरा में तीन दिवसीय ट्रान्सेंडैंटल मेडिटेशन की कार्यशाला का आयोजन।

 

 

घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गनीमत यह रही कि देवेंद्र के साथ बाइक पर सवार उनका साथी हादसे में बाल-बाल बच गया।