उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल SSP मीणा का “ऑपरेशन रोमियो” सख्ती से जारी – 15 चालक गिरफ्तार, 113 हुड़दंगी दबोचे, काली स्कॉर्पियो से 6 पेटी अवैध शराब बरामद

हल्द्वानी न्यूज़- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन रोमियो” अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और शहर में अराजक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

 

 

दिनांक 19 सितंबर 2025 को एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र आर्य के नेतृत्व में, सीओ सिटी श्री नितिन लोहनी, श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल व विभिन्न थाना प्रभारियों के साथ मिलकर हल्द्वानी, मुखानी और काठगोदाम क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में अवैध संबंधों के शक में हुई सीमा की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी पति को किया गिरफ्तार

 

 

कार्रवाई का ब्योरा –

➡️ सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने और अशांति फैलाने वाले 113 अराजक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए ₹31,500 का जुर्माना वसूला गया।
➡️ नशे में वाहन चलाने वाले 15 चालकों को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए।
➡️ ओवर स्पीड में वाहन दौड़ाने वाले 11 चालकों पर कार्रवाई की गई।
➡️ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 29 वाहन सीज, जबकि 4 चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में राशन कार्डों के सत्यापन अभियान में 10 राशन कार्ड धारक पाए गए अपात्र, नियमानुसार की जाएगी कार्यवाही

 

 

अवैध शराब तस्कर दबोचे –

चेकिंग के दौरान हनुमान मंदिर के पास काले रंग की स्कॉर्पियो (UK 05E-6775) को रोककर तलाशी ली गई।
वाहन से 72 बोतल (06 पेटी) अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान –

1. भरत सिंह पुत्र राम सिंह, निवासी दयाल बिहार कुसुमखेड़ा मुखानी।

2. नीरज बिष्ट पुत्र दीवान सिंह, निवासी दयाल बिहार कुसुमखेड़ा।

 

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना मुखानी में 60/72 अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वाहन सीज कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) हल्द्वानी में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, 836 पदों पर मिलेगा रोजगार

 

 

पुलिस टीम –

उप निरीक्षक वीरेंद्र बिष्ट,
का0 ईश्वर सिंह,
का0 आलोक।

 

 

SSP नैनीताल का संदेश –

महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है।

नशे से दूर रहें और यातायात नियमों का पालन करें।

अशांति फैलाने वालों और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

समाज में शांति और व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

 

मीडिया सैल – नैनीताल पुलिस