उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ शादी समारोह में 7.75 लाख की चोरी का खुलासा, महिला गिरफ्तार

नैनीताल पुलिस ने रामनगर में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान करीब 7 लाख 75 हजार रुपये के जेवरात चोरी करने के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए एक महिला अधिवक्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी व हीरे के गहने तथा नकदी बरामद कर ली है।

 

जानकारी के अनुसार, यह घटना बीते बुधवार की है। रामनगर में एक विवाह समारोह धूमधाम से चल रहा था। शहनाइयों की गूंज और मेहमानों की चहल-पहल के बीच अचानक ज्वेलरी से भरा बैग गायब होने की सूचना मिली। देखते ही देखते समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) धामी कैबिनेट का फैसला, सभी स्कूलों में कक्षा एक में 6 साल के बच्चे को ही मिलेगा एडमिशन।

 

परिजनों और रिश्तेदारों ने काफी देर तक बैग की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- यहाँ बीच सड़क में आये जानवर को बचाने के चक्कर में आमने-सामने भिड़ी दो कारें, कारों में सवार मामूली रूप से हुए चोटिल, बड़ा हादसा होने से टाला

 

जांच के दौरान एक संदिग्ध महिला की पहचान मल्लीताल स्थित वाशुदा कॉटेज, मेलरोज कंपाउंड निवासी शुभांगी पांडे पत्नी शेखर पांडे के रूप में हुई। पूछताछ में महिला ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- आज 11 बजे घोषित होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां कर सकते हैं चेक।

 

पुलिस ने आरोपी महिला के पास से सोने और हीरे का मंगलसूत्र, डायमंड के कानों के टॉप्स और 3520 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और जरूरत पड़ने पर आरोपी से और पूछताछ की जाएगी।