Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्ड

काम की खबर- इस तारीख तक करा ले अपना पैन कार्ड आधार से लिंक, नही तो हो सकता है आपका पैन कार्ड निरस्त। आपका पैन आधार कार्ड से लिंक है या नहीं? तीन स्टेप्स में ऐसे लगाएं पता।

पैन कार्ड को आधार से लिंक करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आप यह काम 30 जून, 2023 से पहले नहीं कराते हैं। ऐसे में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। पैन कार्ड के डिएक्टिवेट होने के बाद आपके वित्त से जुड़े कई कामकाज रुक जाएंगे। ऐसे में आपको जल्द से जल्द अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा लेना चाहिए।

गौरतलब बात है कि सरकार पिछले लंबे समय से पैन आधार कार्ड लिंकिंग की डेडलाइन को बढाते आ रही है। हालांकि, इसके बाद भी कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अब तक पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है। ऐसे में सरकार अब पैन को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए 1 हजार रुपये की लेट पेनल्टी फीस रही है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं, जिनको इस बारे में पता नहीं है कि उनका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं? 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड निकाय चुनाव- भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, योगी-धामी समेत मैदान में उतरेंगे 40 नेता

अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उस आसान प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इसका पता कर सकते हैं कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है या नहीं? आइए जानते हैं – 

यह भी पढ़ें 👉  आधार कार्ड- अब घर बैठे बनवा सकेंगे 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कार्ड, बस करना होगा ये काम, पढ़े पूरी खबर

स्टेप 1

इसके लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ पर विजिट करना है। होमपेज ओपन होने के बाद आपको क्विक लिंक सेक्शन में लिंक आधार के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पहाड़ में एक के बाद एक दुखद घटनाएं, यहाँ चालक की लापरवाही से हुई दो महिलाओं की मौत, पढ़े पूरी खबर।

स्टेप 2

अब स्क्रीन पर नया पेज ओपन होगा। यहां आपको अपना पैन और आधार नंबर दर्ज करके वैलिडेट के बटन पर क्लिक करना है। अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक है। ऐसे में इस बारे में स्क्रीन पर लिखा नजर आ जाएगा। 

स्टेप 3

अगर आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है। ऐसे में आपको 1 हजार रुपये की पेनल्टी देकर 30 जून से पहले पैन को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा।