उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- शहर के 20 निजी स्कूलों में गड़बड़ी मिली, नोटिस जारी

  • निजी स्कूलों में एक साथ तीन माह का शुल्क लिए जाने पर जवाब तलब

हल्द्वानी न्यूज़- शहर के निजी स्कूलों में शिक्षा विभाग की ओर से बनाई गई जांच कमेटी ने शनिवार शाम तक 20 स्कूलों में जांच कर ली है। नियमों के उल्लंघन पर शिक्षा विभाग ने 20 स्कूलों को नोटिस जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ घास लेने जंगल जा रही महिला पर बाघ ने किया हमला, निवाला बनाने में चूका तो दोबारा झपटा

 

खंड शिक्षाधिकारी तारा सिंह ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत के बाद ब्लॉक स्तर पर निजी स्कूलों की जांच को पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। इस पर 20 स्कूलों में जांच के दौरान प्रवेश शुल्क ज्यादा लेने, रिफ्रेंस बुक अधिक लगाने, एक साथ तीन माह की फीस लेने की बात सामने आई। इन सभी मामलों में निजी स्कूलों के संचालकों से जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर के तहत भारतीय वायुसेना में निकली बंपर भर्ती, इस दिनांक तक कर सकते हैं आवेदन, पढ़े पूरी खबर।

 

रेफ्रेंस बुक पर लगाई रोकः

जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक पुष्कर लाल टम्टा ने शहर के एक निजी स्कूल में अभिभावकों की शिकायत पर औचक छापेमारी की। यहां पर उनको कई गड़बड़ी मिलीं। जांच में कक्षा छह में गणित की रेफ्रेंस बुक भी मिली। इस पर उन्होंने स्कूल प्रबंधन को रेफ्रेंस बुक को जल्द हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमों के तहत ही स्कूल अभिभावकों से शुल्क लें।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- नैनीताल जिला कार्यालय सभागार में जिलाधिकारी ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों की ली समीक्षा बैठक