उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

हरेला पर्व पर तमाम विभागों ने किया अपने अपने संस्थानों में पौधारोपण, क्षेत्रवासियों ने भी अपने घरों में रोपे पौधे।

लालकुआं न्यूज़– हरेला पर्व के अवसर पर क्षेत्र में जगह-जगह हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें तमाम विभागों तथा संस्थानों में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।


उत्तराखंड वन विकास निगम के विक्रय प्रबंधक हल्द्वानी अनिल कुमार के नेतृत्व में कार्मिको द्वारा लालकुआं के डिपो संख्या 4 में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान नंद लाल, शेखर जोशी, ओम प्रकाश कुंवर, मोहन सिंह मेहरा, ललित मोहन जोशी, चन्दन सिंह राणा, गौरव डुंगराकोटी, सुमित कुमार, प्रकाश जोशी, आदि कार्मिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (दहशत भरी तस्वीरें) देखें तेंदुए के हमले का डरावना मंजर, कॉलोनी में घुस गुलदार ने किया जानलेवा हमला, दो वनकर्मी घायल


वहीं वन परिसर डौली रेंज में हरेला महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण करते हुए क्षेत्रवासियों से अपने घरों में फलदार एवं छायादार पौधों का आज अवश्य ही रोपण करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रधान ग्राम सभा शांतिपुरी नंबर 3 रोहित तिवाड़ी, घनानंद तिवाड़ी, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह चुफाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट एवं युवा मोर्चा के बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष मनीष बोरा द्वारा विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुवान से पहले उत्‍तराखंंड में कांग्रेस को एक और झटका, अनुकृति गुसाईं ने दिया इस्तीफा

कार्यक्रम में शामिल जन प्रतिनिधियों द्वारा भविष्य में पौधारोपण कार्यों में सदैव विभाग का सहयोग करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान वन क्षेत्राधिकारी डॉली नवीन पवार, डिप्टी रेंजर मनोज जोशी, शिव सिंह डांगी, दिनेश तिवाड़ी, वन दरोगा दिनेश पंत, मदन सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह नेगी, संदीप सूठा, सतेन्द्र नाथ दुबे, कुलदीप पांडे, ललित मोहन जोशी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : (बड़ी खबर) मौसम विभाग ने जारी किया अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट, नैनीताल जिले में भी ऑरेंज अलर्ट