उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- यहाँ दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, कई गंभीर घायल

हल्द्वानी न्यूज़ – पर्यटकों का टेंपो ट्रेवल दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद गंभीर रूप से घायलों का इलाज किया जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट AP वाजपेई ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना और अस्पताल प्रशासन से प्राथमिकता के आधार पर सभी घायल पर्यटकों के उपचार किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां करंट लगने से दो लाइनमैनो की हुई मौत

 

दरअसल आज लगभग अपराह्न 4:00 बजे नैनीताल कालाढूंगी रोड प्रिया बैंड के पास कालाढूंगी से लगभग चार किलोमीटर पहले एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। जिसमें लगभग 16 लोग सवार थे। जिसमें से 9 लोगों को चोटें आई हैं। इसमें तीन लोग को गंभीर चोट हैं, शेष मामूली रूप से घायल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ रजिस्ट्रार ऑफिस में कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मारा छापा, अधिकारियों व कर्मचारियों में मचा हड़कंप।

 

 

वही सभी का इलाज सेंट्रल हॉस्पिटल हल्द्वानी में चल रहा है घायलों को 108 द्वारा यहां पहुंचाया गया है। सभी लोग करोलबाग और मोती नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। ये लोग शुक्रवार के दिन पंगूठ नैनीताल गए थे और आज वापसी के समय दुर्घटना हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में फैली सनसनी, आरोपी ने पति-पत्नी की चाकू से गोदकर करी बेरहमी से हत्या, फिर जो भी रास्ते में आया चाकू से करता चला गया वार।

 

वही उनके द्वारा बताया गया कि टेंपो ट्रैवलर चालक की गति तेज होने और सामने से दूसरा वाहन आने पर ब्रेक नही लगने से टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पलट गया था। सभी का इलाज अस्पताल द्वारा किया जा रहा है।