उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं- निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में फिर से पांच से 9 अक्टूबर तक आपत्ती एवं दावे का विकल्प खुला

  • निकाय चुनाव के लिए वोटर लिस्ट में फिर से पांच से 9 अक्टूबर तक आपत्ती एवं दावे का विकल्प खुला

लालकुआं न्यूज़- नगर पंचायत क्षेत्र में निवास करने वाले लोगों के लिए पुनः अच्छी खबर आ गई है, शहरी विकास विभाग उत्तराखंड ने तमाम निकाय क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों जिनका नाम भूलवस मतदाता सूची से छूट गया हो या फिर निकाय क्षेत्र से बाहर निवास करने वाले जिन लोगों का नाम गलत तरीके से मतदाता सूची में दर्ज हो गया हो उनके लिए नाम जोड़ने एवं आपत्ति का सुनहरा मौका दिया जा रहा है, जो कि लालकुआं क्षेत्र के लिए शनिवार 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच नगर पंचायत लालकुआं के कार्यालय में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल के निर्देशन पर बनभूलपुरा-रामनगर में चला घर-घर सत्यापन अभियान, 19 मकान/ दुकान मालिकों पर गिरी गाज़, 10-10 हज़ार के चालान

 

उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत लालकुआं के अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि शासन प्रशासन के निर्देश पर आगामी 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच नगर पंचायत लालकुआं के कार्यालय में निवास करने वाले ऐसे मतदाता जिनका नाम मतदाता सूची से छूट गया हो तथा गलत नाम चढ़ गया हो या फिर जो ऐसे व्यक्ति हो जो कि निकाय क्षेत्र में निवास नहीं करते हो और उनका नाम सूची में चढ़ा दिया गया हो।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा- बिनसर वनाग्नि में झुलसे एक और पीआरडी जवान की दिल्‍ली एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत, 18 दिनों तक मौत से किया संघर्ष

 

उनके लिए आपत्ति एवं दावे इस अवधि में प्रस्तुत किए जा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्र वासियों से उक्त समय अवधि का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कन्फेक्शनरी की दुकान में लगी भीषण आग, दुकान का सारा सामान जलकर हुआ राख