उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून-नैनीताल-बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदला हुआ है। धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने सोमवार से अगले तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। विशेष रूप से देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों में अत्यधिक वर्षा को लेकर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया

रविवार को देहरादून और आसपास के इलाकों में सुबह आंशिक बादलों के बीच हल्की धूप निकलने से उमस बढ़ गई। हालांकि शाम को हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में भी कई स्थानों पर तेज बारिश दर्ज की गई। अधिकांश जिलों में तापमान सामान्य या सामान्य से कुछ अधिक बना हुआ है।

 

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सरकारी नौकरी की राह देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर, उत्तराखंड में UKSSSC 4400 पदों पर करेगा भर्ती

 

 

 

इसके अलावा टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश, गरज-चमक और तेज बारिश के दौर आने की आशंका जताई गई है। हरिद्वार जिले में भी आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  क्षेत्र में रविवार को भी होंगी गैस की होम डिलीवरी, लाइन लगाने वालों को नहीं मिलेगा सिलेंडर

 

 

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि लगातार बारिश के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, नदी-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि और संवेदनशील मार्गों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका बनी रहेगी। विभाग ने स्थानीय लोगों और यात्रियों से अनावश्यक यात्रा से बचने, मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने तथा जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।