उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,मौसममौसम

उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट: 4-5 मई को तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड पर

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम विभाग द्वारा 4 और 5 मई को जारी ऑरेंज अलर्ट के बाद राज्यभर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (एसईओसी) ने सभी जिलों को अलर्ट जारी करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर जिलों में 4 और 5 मई को गरज-चमक के साथ तेज से अति तेज बारिश, आकाशीय बिजली, ओलावृष्टि और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गुलदार का कहर: मकर संक्रांति पर युवक को घसीटकर झाड़ियों में ले गया, आधा खाया शव मिला

 

इसके अलावा 5 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी खराब मौसम को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 2 से 6 मई तक राज्य के अन्य जिलों में यलो अलर्ट लागू रहेगा, जहां गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बड़ा हादसा टला, सड़क पर पलटा ट्रक, चालक और बस्ती के लोग बाल-बाल बचे

 

सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जनपदों को अत्यधिक सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों पर विशेष नजर रखने, संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है।

 

इसके साथ ही लोक निर्माण विभाग (PWD), प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और बीआरओ सहित संबंधित एजेंसियों को मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल सड़क बहाली के निर्देश दिए गए हैं। संचार व्यवस्था सक्रिय बनाए रखने, ग्राम स्तर तक सतर्कता बढ़ाने और विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यह शिक्षा परिसर में एक साथ दिखाई दिए दो गुलदार, क्षेत्रवासी दहशत में, देखें वीडियो।

 

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।