उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में आज फिर बारिश का दौर, 7 जिलों में यलो अलर्ट; केदारनाथ में -2°C, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को राज्य के कई पहाड़ी जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।

 

 

इन जिलों में यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की आशंका जताई गई है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा पर जाने वाले पर्यटकों को मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बारिश के बीच छाता देने से किया इनकार तो युवक ने गले में चाकू रखकर की मारपीट, दी जान से मारने की धमकी

 

 

हेमकुंड साहिब और केदारनाथ में बर्फबारी

इससे पहले गुरुवार को चमोली स्थित हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हुई। केदारनाथ और रुद्रनाथ में भी ओलावृष्टि के साथ हल्की बर्फबारी देखने को मिली। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इन इलाकों में ठंड बढ़ गई है।

 

 

केदारनाथ में शुक्रवार सुबह तापमान -2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और धारचूला में बुधवार रात बारिश हुई। पंचाचूली और राजरंभा की चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ होटल में अच्छा खाना और महंगे शौक ने तीन किशोरों बना दिया अपराधी, लूट की वारदात को देते थे अंजाम

 

 

बूंदाबांदी से प्रभावित हुई केदारनाथ हेली सेवा

केदारघाटी में बूंदाबांदी के चलते कुछ देर के लिए केदारनाथ हेली सेवा भी प्रभावित रही। मौसम में सुधार होने के बाद उड़ानें दोबारा शुरू कर दी गईं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बदलते मौसम को देखते हुए यात्रा और हेली सेवा पर भी असर पड़ सकता है।

 

 

19 से 21 सितंबर तक कैसा रहेगा मौसम?

19 सितंबर: प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) जनपद की सीमाओं पर तत्काल प्रभाव से धारा 144 हुई लागू और भी कई निर्देश हुए जारी

20 सितंबर: पहाड़ी जिलों में बारिश के आसार हैं। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

21 सितंबर: पहाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछार पड़ सकती है। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

 

 

कुल मिलाकर अगले तीन दिनों में प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ हिमपात का असर भी देखने को मिल सकता है।