उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- नैनीताल जिले के सभी 6 विधानसभाओं में इतने प्रतिशत हुआ मतदान, दूल्हा दुल्हन भी पहुंचे वोट डालने

  • दूल्हा दुल्हन पहुंचे मतदान स्थल, दुल्हन लोकतंत्र के पर्व में की भागीदारी
  • हल्द्वानी: नैनीताल जिले के सभी 6 विधानसभाओं में प्रातः 9 बजे तक 10.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

उत्तराखंड के पांच सीटों पर आज मतदान हो रहे हैं। लोकतंत्र के इस पर्व में हर कोई बढ़चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहा। मतदान करने के लिए लोग सुबह से लाइनों में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में लिव-इन पार्टनर की हत्या: आरोपी ड्राइवर ने थाने जाकर किया आत्मसमर्पण

मतदान शांतिपूर्ण निष्पक्ष कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।


नैनीताल जिले के लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के दौलिया हल्दूचौड़ मतदान केंद्र पर एक ऐसा नजारा देखने को सामने आया, जहां दूल्हा दुल्हन मतदान स्थल पर पहुंचे जहां दुल्हन ने मतदान कर इस लोकतंत्र के पर्व में अपनी भागीदारी निभाई। दुल्हन ने बताया कि दे रात उसकी शादी हुई है और आज मतदान के दिन उसकी विदाई हो रही है। लेकिन विदाई से पहले अपना मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम किया है।

यह भी पढ़ें 👉  राजकीय महाविद्यालय काण्डा में उच्च शिक्षा निदेशक का औचक निरीक्षण, अनुशासन और शिक्षण व्यवस्था की सराहना

वही दुल्हन गायत्री चंदोला ने बताया कि दौलिया गाँव से पली पढ़ी है और वर्तमान में वह बेंगलुरु में जॉब करती है। जहां बेंगलुरु निवासी रवि शंकर त्रिपाठी से उसकी शादी हुई है और दे रात शादी समारोह के बाद विदाई से पहले मतदान स्थल पर पहुंच अपना मताधिकार का प्रयोग किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ कीड़ाजड़ी निकालने गए दो युवकों की आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत