उत्तराखण्डकुमाऊं,

92.2% अंक लाकर प्रियांशी पांडे ने राज्य में पाया 22वां स्थान

हल्द्वानी न्यूज़- उत्तराखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में श्रीमती चंद्रावती तिवारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, धौलाखेड़ा की छात्रा प्रियांशी पांडे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। प्रियांशी ने 500 में से 461 अंक प्राप्त कर राज्य स्तरीय बालिका मेरिट सूची में 22वां स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीझील में नौकायन के दौरान महिला ने लगाई झील में छलांग, नाव चालकों व पुलिस ने बचाई जान

 

विषयवार अंकों की बात करें तो प्रियांशी ने हिंदी में 86, अंग्रेजी में 99, भूगोल में 97, अर्थशास्त्र में 83 तथा बी.ई.डब्ल्यू.ई (BEWE) में 97 अंक प्राप्त किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (ऑल इंडिया रैंक 181) गोरापड़ाव के करन ने किया क्षेत्र का नाम रोशन, पास की यह परीक्षा

 

प्रियांशी, श्री दिनेश चंद्र पांडे की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता से क्षेत्र और विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा कठेरिया एवं शिक्षिकाओं ने छात्रा को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  (लालकुआं में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल का भव्य स्वागत)-- भाजपा सरकार से हुआ जनता का मोह भंग- राहुल छिमवाल