उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में बारिश बनी मुसीबत, कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट, 124 सड़कें अब भी बंद

देहरादून न्यूज– उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बीते कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। हालांकि बुधवार को कुछ जिलों में बारिश से राहत मिलने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं। देहरादून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर जिलों के कुछ हिस्सों में आज भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में गर्जन के साथ बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- थर्टी फर्स्ट को इंजॉय करने नैनीताल आ रहे हो तो डालें व्यवस्थाओं पर एक बार नजर

 

 

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में आज बारिश से राहत मिलेगी, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी बारिश की तीव्रता कुछ हद तक कम हो सकती है।

 

 

बारिश-भूस्खलन से 124 सड़कें बंद

राज्यभर में हो रही लगातार बारिश और भूस्खलन के कारण 154 सड़कों पर यातायात बाधित हुआ, जिनमें से 30 को खोल दिया गया है, जबकि 124 सड़कें अभी भी बंद हैं। इन्हें खोलने का काम युद्धस्तर पर जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी बनभूलपुरा में हुए बवाल के बाद रेलवे प्रशासन ने हल्द्वानी काठगोदाम को जाने वाली सभी ट्रेनों को लालकुआं में रोका, यात्रियों के लिए की यह व्यवस्था

 

 

राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने विभागीय अधिकारियों को मानसून सीजन के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग बंद होने की सटीक और समय पर सूचना आमजन व यात्रियों तक पहुंचनी चाहिए। साथ ही, यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी भी समय रहते दी जानी चाहिए

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम पुष्कर सिंह धामी की बड़ी घोषणा, दोगुना होगा पत्रकार कल्याण कोष का फंड, जानिए अब कितना होगा

 

मंत्री ने स्पष्ट किया कि मानसून में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और सड़कें जल्द से जल्द खोली जाएं, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।