उत्तराखण्डकुमाऊं,

रानीखेत: तीन दिन से लापता महिला का शव कोसी नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम

रानीखेत न्यूज़- रानीखेत क्षेत्र में तीन दिन से लापता एक महिला का शव कोसी नदी से बरामद होने के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार सुनियाकोट गांव निवासी हरीश मेहरा की 43 वर्षीय पत्नी खष्टी देवी चार जून से लापता थीं। परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी काफी तलाश की तथा रिश्तेदारों के यहां भी पता किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर यूनिवर्सिटी में बीटेक छात्र ने हॉस्टल में की आत्महत्या, एक साल से था डिप्रेशन में—कैंपस में बढ़ी चिंता

 

 

 

शनिवार को द्वारसों-काकड़ीघाट रोड स्थित पुल के नीचे कोसी नदी में ग्रामीणों ने एक महिला का शव उतराता हुआ देखा। सूचना पर पहुंचे ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार ने शव की पहचान खष्टी देवी के रूप में की। इसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता हरीश परिहार, गोपाल सिंह समेत अन्य ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को घटना की जानकारी दी।

 

 

सूचना मिलते ही एसआई फिरोज खान और नायब तहसीलदार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में महिला के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  एवरग्रीन स्कूल पर गंभीर आरोप: बस चालक से मजदूरी कराई, विरोध पर नौकरी से हटाया — मामला पहुँचा सीएम हेल्पलाइन, जांच रिपोर्ट CEO को भेजी

 

 

ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार के अनुसार खष्टी देवी मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। उनके पति नैनीताल के एक होटल में नौकरी करते हैं। परिवार में एक पुत्र मालद्वीप में कार्यरत है, जबकि बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है और दो बेटियां अभी पढ़ाई कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- पुलिस कर्मियों की छुट्टियां निरस्त, एसएसबी-पीएसी के साथ अलर्ट मोड पर पुलिस

 

 

शाम को नागरिक चिकित्सालय में डॉ. गोविंद सिंह माहरा द्वारा पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद काकड़ीघाट स्थित श्मशान घाट में गमगीन माहौल के बीच महिला का अंतिम संस्कार किया गया।

 

 

कोतवाल भुवन जोशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।