उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

लालकुआं- यहाँ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

लालकुआं न्यूज़- यहां लालकुआँ नगर में एक हृदय विदारक घटना होने से दो परिवारों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 5 सुभाष नगर लालकुआँ निवासी मंजर खान की पत्नी जेबा खान उर्फ हिना 27 वर्ष की गत दिवस तबीयत खराब होने के एक सप्ताह बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेबा के दो नन्हे मुन्ने बेटे हैं। जिसमें बड़ा पुत्र 4 साल एवं छोटा 1 वर्ष का है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मोबाइल को लेकर डांट पड़ी तो 14 वर्षीय छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

वही मृतक का मायका भी वार्ड नंबर 5 में ही है। हिना के पिता आबिद अंसारी भी वार्ड नंबर 5 में ही निवास करते हैं। 6 वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग के बाद दोनों का विवाह हुआ था, परंतु उक्त विवाह में मायके वालों की रजामंदी नहीं थी। वही मंजर और जेबा का वैवाहिक जीवन एकदम दुरुस्त चल रहा था। कि 6 दिन पूर्व अचानक जेबा की तबीयत खराब हुई, जिसे पहले बरेली और उसके बाद हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां बीती शाम जेबा की दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 21 की उम्र में रचा इतिहास: कोट्यूड़ा ताल सीट से निकिता बनीं सबसे युवा बीडीसी सदस्य, 41 वोटों से मिली जीत

वही उसकी मौत से वार्ड नंबर 5 निवासी दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। आज शनिवार को हल्द्वानी में मृतक जेबा का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ ट्रक यूनियन की हड़ताल से सप्लाई ठप, हजारों ट्रकों के थमे पहिए, कारोबार पर पड़ेगा व्यापक असर