उत्तराखण्डगढ़वाल,

रुद्रप्रयाग- यहाँ केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवती की हुई दर्दनाक मौत, एक घायल।

रुद्रप्रयाग न्यूज़- उत्तराखंड हो रही बारिश के चलते पहाड़ों में आए दिन दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है अब खबर केदारनाथ यात्रा मार्ग में बुधवार को देर शाम को बड़ा हादसा हुआ। यहाँ केदारनाथ यात्रा मार्ग पर छौडी गदेरा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरा और इसकी चपेट में दो यात्री आ गए। जिसमें एक युवती 50 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही पुलिस शव को खाई से निकाल रही है। जबकि एक यात्री घायल हुआ है, जिन्हे टीम द्वारा गौरीकुंड के लिए ले जाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- इस गांव में भीषण अग्निकांड, गोशाला जलकर राख, 6 मवेशियों की दर्दनाक मौत

मृतक युवती की पहचान शाली अक्षिता के रूप में हुई है। इसकी उम्र 20 साल है और ये मूल रूप से गुजरात की रहने वाली है। वहीं इस हादसे में घायल लड़के का नाम शिवास है और इसकी उम्र 24 साल है। यब बिहार का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: आवेदन की अंतिम तिथि तक योग्यता न होने पर समय सीमा बढ़ाने का अधिकार नहीं — अभ्यर्थियों की याचिका खारिज