उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

रुद्रपुर- सिडकुल चौकी में तैनात दरोगा पर बदमाशों ने चढ़ाई बाइक, दोनों टांग टूटने से हुए गंभीर घायल, पुलिस ने आरोपियों को दबोच।

रुद्रपुर न्यूज़– उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के सिडकुल चौकी में तैनात दरोगा मोहन भट्ट पर बाइक सवार बदमाशों ने बाइक चढ़ा दी।जिससे दरोगा की दोनों टांग टूटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं नगर पंचायत कार्यालय में हंगामे के बाद सियासत गरम, अध्यक्ष लोटनी बोले— “छवि धूमिल करने की साजिश”

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात दो बाइक सवारों ने मेट्रोपोलिस के नजदीक एक महिला से छीनाझपटी की थी। इसके बाद युवक नैनीताल हाईवे की तरफ फरार हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में बाघ का कहर: यहाँ घास लेने गई महिला को बनाया शिकार, 15 दिन में दूसरी घटना से दहशत

इधर सिडकुल चौकी में तैनात पुलिस को इसकी सूचना मिली। तो पुलिस बाइक सवारों को पकड़ने के लिए मुस्तैद हो गई। तब तक सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने दरोगा मोहन भट्ट पर अपनी बाइक चढ़ा उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - (बड़ी खबर) इस जिले में भी 31 जुलाई को सभी स्कूलों सहित आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी के निर्देश