उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- व्यापार मंडल चुनाव की कमान संजीव शर्मा और संजय जोशी को

लालकुआं न्यूज- प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई लालकुआं के चुनाव को लेकर संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता की संस्तुति पर जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण एवं रोजगार को लेकर विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने की सर्वदलीय बैठक

 

 

जिला महामंत्री हर्ष वर्द्धन पांडे ने बताया कि वरिष्ठ व्यापारी संजीव शर्मा को मुख्य चुनाव अधिकारी तथा संजय जोशी को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारियों को सहायक चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर शीघ्र चुनाव कार्यक्रम जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यात्रियों को भी महंगाई का झटका! चारधाम यात्रा होगी महंगी, जीएमवीएन ने टूर पैकेज में दो-तीन प्रतिशत बढ़ोत्तरी की

 

 

 

नगर इकाई में इस बार 1060 व्यापारियों ने सदस्यता ग्रहण की है। जिला कार्यकारिणी ने नवनियुक्त चुनाव अधिकारियों को बधाई देते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने की उम्मीद जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को ‘भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखंड’ अभियान के लिए सम्मानित किया गया, जनता को दिलाई ईमानदारी की शपथ

 

 

संगठन की ओर से जल्द ही चुनाव पर्यवेक्षक की नियुक्ति भी किए जाने की जानकारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाएगी।