उत्तराखण्डगढ़वाल,

रुद्रप्रयाग में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, युवक गंभीर घायल, महिला सुरक्षित

रुद्रप्रयाग न्यूज़- जनपद के सन बैंड क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग की ओर जा रही एक स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में स्कूटी सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ बैठी महिला सुरक्षित बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और 108 एम्बुलेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 6:55 बजे सूचना प्राप्त हुई कि स्कूटी संख्या UK13B-2069 सन बैंड के समीप सड़क से नीचे खाई में गिर गई है। स्कूटी पर दो लोग सवार थे, जो सन बैंड से रुद्रप्रयाग की ओर आ रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस और डीडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के पास ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक चालक की मौके पर मौत, डंपर चालक घायल

 

 

रेस्क्यू टीम ने खाई में उतरकर दोनों लोगों को बाहर निकाला। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  SSP नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता, पुलिस कार्यवाही का लिया फीडबैक

 

 

 

बिहार निवासी युवक गंभीर रूप से घायल

हादसे में घायल युवक की पहचान सचिन कुमार (19) पुत्र राजकुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बिहार का निवासी है और वर्तमान में डांग सेरा तूना रोड, रुद्रप्रयाग में रह रहा है। दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सालय में उसका उपचार जारी है।

 

 

महिला बाल-बाल बची

स्कूटी पर सवार सुलेखा (26) पत्नी राजू कुमार, जो मूल रूप से बिहार की निवासी हैं और वर्तमान में रुद्रप्रयाग में रह रही हैं, हादसे में सुरक्षित बच गईं। पुलिस के अनुसार उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है। रेस्क्यू टीम ने उन्हें भी सुरक्षित खाई से बाहर निकालकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ पिता की आंखों के सामने नहाते समय कोसी नदी में बह गया बच्चा, एक किलोमीटर दूर मिला बच्चे का शव

 

 

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर स्कूटी के अनियंत्रित होने के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।