उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तरकाशी में बड़ेथी नाला ओपन टनल के पास युवक के बहने की सूचना, एसडीआरएफ-एनडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी

उत्तरकाशी जिले के बड़ेथी नाला ओपन टनल क्षेत्र में एक युवक के बहने की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और युवक की तलाश में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मतदान से 72 घंटे पहले उत्तराखंड की अंतरराष्ट्रीय सीमाएं आज से हो जाएंगे सील

 

 

जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना डेल्टा नामक संस्था द्वारा प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन सक्रिय हो गया और विभिन्न बचाव एजेंसियों को मौके के लिए रवाना किया गया। बचाव दल बड़ेथी नाला ओपन टनल और आसपास के संभावित क्षेत्रों में युवक की तलाश कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ कार शोरूम में घुसे बेखौफ चोर, लाखो की चोरी कर हुए फरार, पुलिस चोरों की तलाश में जुटी

 

 

प्रशासन के अनुसार, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और क्यूआरटी की टीमें समन्वय के साथ लगातार सर्च अभियान चला रही हैं। हालांकि समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अनुशासनहीनता पर धामी सरकार हुई सख्त, राजकीय महाविद्यालयों के पांच प्राचार्यों समेत छह के खिलाफ हुई ये कार्यवाही

 

 

जिला प्रशासन ने बताया कि बचाव अभियान लगातार जारी है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जैसे ही युवक के संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, उसे सार्वजनिक किया जाएगा। फिलहाल पूरे क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।