उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड के इस जिले में हुई सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर पेड़ से लटककर दे दी जान

उत्तराखंड के चमोली जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। देवाल क्षेत्र के ओडर गांव में एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ओडर गांव निवासी गजेंद्र सिंह ने अचानक अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी और बेटे मयंक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायल मां-बेटे को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- एलबीएस में 12 दिवसीय उद्यमिता योजना कार्यशाला का शुभारंभ

 

स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष नरेंद्र आर्य का उधम सिंह नगर दौरा, विभिन्न स्थानों में स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन

 

हमले के बाद आरोपी गजेंद्र सिंह घर से फरार हो गया। कुछ समय बाद ग्रामीणों को उसका शव गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इस घटना के पीछे क्या वजह रही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- जड़ी-बूटियों की आड़ में चरस तस्करी, हल्द्वानी में 846 ग्राम चरस के साथ युवक गिरफ्तार

 

इस दर्दनाक घटना के बाद ओडर गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है।