Uncategorizedअंतरराष्ट्रीयउत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,राजनीतिराष्ट्रीयहल्द्वानी

एनयुजे आई लालकुआं इकाई के शैलेंद्र अध्यक्ष और सचिव महामंत्री बने

लालकुआं।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) प्रदेश अध्यक्ष संजय तलवाड़ द्वारा जारी पत्र से लालकुआं नगर इकाई का गठन किया गया है जिसमें पत्रकार शैलेंद्र कुमार सिंह को नगर अध्यक्ष एवं सचिन गुप्ता को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया है। अब इनके द्वारा कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का शैलेंद्र कुमार सिंह को अध्यक्ष एवं सचिन गुप्ता को महामंत्री मनोनीत होने पर क्षेत्र के तमाम पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी: नौगांव बाजार में बादल फटा, कई भवनों में पानी घुसा, वाहन बहकर बर्बाद

इधर नव मनोनीत अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह एवं सचिन गुप्ता ने बताया है कि जल्द ही जिला एवं प्रदेश कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में लालकुआं नगर इकाई का विस्तार किया जाएगा साथ ही संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए दिन रात मेहनत भी की जाएगी। दोनों ने अध्यक्ष एवं महामंत्री मनोनीत होने पर एनयूजे (आई) के शीर्ष पदाधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया है।