उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा में शिक्षिका की शर्मनाक हरकत: 12वीं के 5 छात्रों के चाकू से काटे बाल, ब्लेड से फाड़ी यूनिफॉर्म, जांच के आदेश

अल्मोड़ा न्यूज़- उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड स्थित राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) बांगीधार में एक शिक्षिका पर 12वीं कक्षा के पांच छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि भूगोल प्रवक्ता आरजू अफरोज अंसारी ने होमवर्क पूरा न होने और बाल बड़े होने पर छात्रों के बाल चाकू से काट दिए, ब्लेड से उनकी स्कूल यूनिफॉर्म फाड़ दी और उनकी कॉपियां भी फाड़ डालीं। इतना ही नहीं, पूरी कक्षा के सामने छात्रों को अपमानित भी किया गया।

 

 

घटना के बाद जब छात्र घर पहुंचे तो उन्होंने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। फटी हुई यूनिफॉर्म और कटे हुए बाल देखकर परिजन आक्रोशित हो गए। अगले दिन बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और करीब दो घंटे तक प्रदर्शन करते हुए आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- नशे में कार चलाने पर चालक गिरफ्तार, वाहन सीज

 

 

पीड़ित छात्रों ने बताई आपबीती

छात्रों का कहना है कि होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षिका ने उन्हें कक्षा से बाहर निकाल दिया। इसके बाद बैग से ब्लेड निकाली और दुकान से चाकू मंगवाकर उनके बाल काट दिए। छात्रों ने यह भी बताया कि शिक्षिका पहले भी दो-तीन बार बाल कटवाने की चेतावनी दे चुकी थीं और समय पर बाल न कटवाने में उन्होंने अपनी गलती भी स्वीकार की, लेकिन इस तरह की सजा की उम्मीद नहीं थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में BJP का ‘ग्राउंड रियलिटी चेक’, विधायकों की बढ़ीं धड़कनें; चुनाव से पहले संगठन जुटा फीडबैक में

 

 

कॉपियां भी फाड़ी, छात्राओं की नोटबुक के पन्ने भी फाड़े

आरोप है कि शिक्षिका ने पांचों छात्रों की कॉपियां फाड़ दीं। साथ ही दो छात्राओं की नोटबुक के पन्ने भी फाड़ दिए। इस पूरी घटना से छात्र मानसिक रूप से आहत हो गए और स्कूल में भय का माहौल बन गया।

 

 

माफीनामा देकर छुट्टी पर चली गई शिक्षिका

मामला बढ़ने पर भूगोल प्रवक्ता आरजू अफरोज अंसारी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र बगोरिया को लिखित माफीनामा सौंपते हुए भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न होने का आश्वासन दिया। इसके तुरंत बाद उन्होंने जरूरी काम का हवाला देकर अवकाश ले लिया और स्कूल से चली गईं। इससे परिजनों का आक्रोश और बढ़ गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : SSP द्वारा पत्रकारों में भय का माहौल बनाए जाने के खिलाफ डीआईजी को दिया ज्ञापन

 

 

एसडीएम ने गठित की जांच समिति

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम रिंकू बिष्ट ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। समिति को पूरे मामले की जांच कर 26 जुलाई तक अपनी रिपोर्ट प्रधानाचार्य और एसडीएम को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

पुलिस ने क्या कहा?

सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित तहरीर या एफआईआर नहीं दी गई है। स्कूल स्तर की जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।